Latest Current Affairs Date - 23/06/2016

Latest Current Affairs Date - 23/06/2016

1. विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की एकमात्र पदक विजेता जिन्होंने केरल खेल परिषद के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दे दिया, उनका क्या नाम है?
a. सानिया मिर्ज़ा
b. दीपिका कुमारी
c. अंजू बॉबी जॉर्ज
d. साइना नेहवाल

2. निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी को भारत-ज़िम्बाब्वे के बीच हुए तीन मैचों की ट्वेंटी-20 श्रृंखला में मैन ऑफ़ द सीरीज चुना गया?
a. हरीश पाण्डेय
b. बरिंदर सरन
c. एल्टन चिगुम्बुरा
d. जेम्स केल्टन

3. विश्व भर में 23 जून 2016 को मनाया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस पहली बार कब मनाया गया था?
a. 2011
b. 2012
c. 2013
d. 2014

4. जापान के प्रसिद्ध व्यापारिक समूह सॉफ्टबैंक ने 22 जून 2016 को निम्न में से किसे अध्यक्ष एवं सीओओ नियुक्त किया?
a. शिगेका माताहोरी
b. केन मियोची
c. जु ला वांचा
d. सातोरू जिन्मेका

5. निम्नलिखित में से किस व्यक्ति ने हाल ही में आनंद बाज़ार पत्रिका के मुख्य संपादक पद से इस्तीफ़ा दे दिया?
a. पंकज सरकार
b. बिनोद रॉय
c. अवीक सरकार
d. स्वप्न दास गुप्ता

6. 23 जून को निम्न में से कौन सा दिन मनाया जाता है?
a. संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस
b. संयुक्त राष्ट्र खेल दिवस
c. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार दिवस
d. संयुक्त राष्ट्र दिवस

7. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 22 जून 2016 को बड़े पैमाने पर स्पेक्ट्रम नीलामी योजना को मंजूरी दी. इससे सरकारी खजाने में लगभग कितने लाख करोड़ रुपए आने की उम्मीद है?
a. 5.66 लाख करोड़ रुपए
b. 4.66 लाख करोड़ रुपए
c. 3.66 लाख करोड़ रुपए
d. 6.66 लाख करोड़ रुपए

8. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 22 जून 2016 को दोहरे कराधान से बचने और आयकर के संबंध में होने वाली अपवंचना को रोकने के लिए निम्न में से किस देश के साथ एक संशोधित संधि पर हस्ताक्षर करने को अनुमति दी?
a. बेल्जियम
b. नेपाल
c. भूटान
d. अमेरिका

9. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने उदय (उज्ज्वल डिस्कॉम एश्योरेंस) योजना के अंतर्गत डिस्कॉम के 30 सितम्बर 2015 तक के बकाया ऋणों का निम्न में से कितने प्रतिशत राज्यों द्वारा लेने के लिए तथा जम्मू-कश्मीर राज्य द्वारा उधारी वहन करने के लिए समय-सीमा विस्तार को मंजूरी दी?
a. 50 प्रतिशत
b. 40 प्रतिशत
c. 30 प्रतिशत
d. 20 प्रतिशत

10. डिजिटल भुगतान प्लेटफार्म पेपाल ने 22 जून 2016 को निम्न में से किसे अपना प्रबंध निदेशक और भारतीय कारोबार का प्रबंधक नियुक्त किया?
a. अनुपम पाहुजा
b. सुरेश मिश्रा
c. अनील भुसरी
d. अजय सिंह

11. जिम्बाब्वे के खिलाफ ट्वेंटी20 मैच में टीम की अगुवाई करके सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में कप्तानी करने के ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी निम्न में से किस खिलाड़ी ने किया?
a. महेंद्र सिंह धोनी
b. विराट कोहली
c. इयोन मोर्गन
d. स्टीव स्मिथ

12. केंद्र सरकार ने कपड़ा और परिधान क्षेत्र के लिए निम्न में से लगभग कितने करोड़ रुपए की पैकेज को मंजूरी दी?
a. 6,000 करोड़
b. 5,000 करोड़
c. 4,000 करोड़
d. 3,000 करोड़

13. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सीडबी) में स्टार्ट अप के लिए कुल कितने धनराशि के कोष (एफएफएस) की स्थापना को जून 2016 में मंजूरी दी?
a.    5,000 करोड़
b.    15,000 करोड़
c.    10,000 करोड़
d.    51,000 करोड़

14. भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार हाल ही में चर्चा में रहे. निम्न में से उनका क्या नाम है?
a.    अरविंद सुब्रमण्यन
b.    सुब्रमण्यन स्वामी
c.    गोपाल सुब्रमण्यन
d.    रविन्द्र सुब्रमण्यन

15. वर्ष 2016 के आइफा पुरस्कार समारोह का आयोजन निम्न में से किस जगह हुआ?
a.    लंदन (ब्रिटेन)
b.    पेरिस (फ्रांस)
c.    मैड्रिड (स्पेन)
d.    दिल्ली (भारत)

उत्तर:
1. c. अंजू बॉबी जॉर्ज
2. b. बरिंदर सरन
3. a. 2011
4. b. केन मियोची
5. c. अवीक सरकार
6. a. संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस
7. a. 5.66 लाख करोड़ रुपए
8. a. बेल्जियम
9. a. 50 प्रतिशत
10. a. अनुपम पाहुजा
11. a. महेंद्र सिंह धोनी
12. a. 6,000 करोड़
13. c. 10,000 करोड़
14. a. अरविंद सुब्रमण्यन
15. c. मैड्रिड (स्पेन)

Latest Current Affairs Date - 23/06/2016 Latest Current Affairs Date - 23/06/2016 Reviewed by Vijay Jadav on 10:35 AM Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.