DAILY LATEST CURRENT AFFAIRS VERY USEFUL ALL UPCOMING EXAMS


1. खिलाडि़यों के प्रति राष्‍ट्र के गर्व को प्रदर्शित करने हेतु नयी दिल्‍ली में 31 जुलाई, 2016 को आयोजित कार्यक्रम ‘रन फॉर रियो’ को कौन झंडी दिखाकर रवाना करेंगे?
a. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी
b. गृह मंत्री राजनाथ सिंह
c. खेल राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) विजय गोयल
d. रेल मंत्री सुरेश प्रभु

2. रूस के स्टार खिलाड़ी सर्जेई तेत्यूकिन रियो ओलिंपिक शुभारंभ समारोह में  ध्वज वाहक होंगे. वह रूस में किस खेल की टीम के कप्तान हैं?
a. खो खो
b. बेड मिन्टन
c. वालीबॉल
d. बेस बाल

3. पाकिस्‍तान में आयोजित दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन- सार्क देशों के मंत्री स्‍तरीय सम्‍मेलन में भाग लेने हेतु भारत की ओर से किस केन्‍द्रीय मंत्री को नामित किया गया है?  
a. रेल मंत्री सुरेश प्रभु
b. खेल राज्‍य मंत्री विजय गोयल
c. पर्यटन मंत्री महेश शर्मा
d. गृहमंत्री राजनाथ सिंह

4. अंतर्राष्‍ट्रीय मुक्‍केबाजी संघ ने 25 सितम्‍बर तक भारत में किस नई संस्था  को गठित करने की बात कही है?
a. ओलम्पिक संघ
b. मुक्‍केबाजी संघ
c. बॉक्सिंग संघ
d. हॉकी संघ
 
5. देश में रेल गाड़ियो की गति बढ़ाने की योजना के तहत रेलवे ने क्या कार्यक्रम शुरू किया है?
a. मिशन गति
b. मिशन रेलवे
c. रेल सुधार अभियान
d. मिशन रफ्तार
 
6. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने भारत में किस स्थान पर पहला हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना हेतु एनटीपीसी व एनएचपीसी के साथ समझौता किया?
a. बंगलौर
b. बिलासपुर (मप्र)
c. बिलासपुर (हिप्र)
d. आगरा

7. हिंसा से पीड़ित महिलाओं को चिकित्सा, कानूनी और मानसिक सहायता मुहैया कराने हेतु केंद्र सरकार ने देशभर में 660 केंद्र खोलने का लक्ष्य रखा है. इन केन्द्रों को क्या नाम दिया गया है?
a. वन स्टाप सेंटर  
b. महिला मुक्ति केंद्र
c. कानूनी केंद्र  
d. मानसिक सहायता केंद्र

8. मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने 29 जुलाई 2016 को आंध्र प्रदेश स्थित कृष्णा जिले के नुजिवीडू मंडल के अंतर्गत सुनकोल्लु गांव में पौधे लगाकर मिशन की शुरुआत की. इस मिशन का क्या नाम है?
a. मिशन पर्यावरण
b. मिशन हरित आंध्र प्रदेश
c. मिशन हरीतिमा
d. मिशन स्वच्छता

9. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना हेतु किस- किस के साथ विशेष समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए?
a. हिमाचल प्रदेश सरकार तथा एनटीपीसी और एनएचपीसी
b. एनटीपीसी और एनएचपीसी, जल मंत्रालय  
c. हिमाचल प्रदेश सरकार तथा एनटीपीसी
d. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा एनएचपीसी  
 
10. नेताजी सुभाष चंद्र बोस से संबंधित 25 गैर विशिष्‍ट फाइलों की छठी खेप जुलाई 2016 में किस स्थान पर सार्वजनिक कर दी गई?
a. संसद
b. लोकसभा
c. वैब पोर्टल नेताजी पेपर्स डॉट जी ओ वी डॉट आई इन
d. राष्ट्रपति भवन

11. अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन परिसंघ ने रूस के कितने खिलाड़ियों की टीम को डोपिंग के कारण निलंबित कर दिया? इसके बाद ये भारोत्तोलक रियो ओलिम्पिक में नहीं खेल सकेंगे.
a. बारह
b. सात  
c. नौ
d. आठ

12. रेलवे बोर्ड ने वर्तमान अध्‍यक्ष ए. के. मित्‍तल को 2 वर्ष के लिए  रेलवे बोर्ड का पुन: अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया है. उनकी पहली नियुक्ति कब की गयी थी?
a. 31 दिसम्‍बर 2015
b. 31 दिसम्‍बर 2014
c. 31 दिसम्‍बर 2012
d. 11 दिसम्‍बर 2011

13. नशे में वाहन चलाने से बढ़ती दुर्घटनाओं के मद्देनजर केन्द्र सरकार ने राज्य सरकारों को क्या निर्देश जारी किए हैं?  
a. शराब की दुकानों को लाइसेंस राष्ट्रीय राजमार्गों पर जारी न करें
b. शराब की बिक्री बंद करें
c. शराब की दुकानों के लाइसेंस कम करें
d. उपरोक्त में से कोई नहीं

14. केंद्र सरकार की किस संस्था ने किसानों के पंजीकरण और अनाज की खरीदारी करने हेतु ऑन लाइन खरीद प्रणाली विकसित करने का फैसला किया है?
a. इफ्को
b. भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई)
c. कृषि मंत्रालय
d. वाणिज्य मंत्रालय

15. दिल्‍ली एनसीआर का क्षेत्र गुरूग्राम जुलाई 2016 के अंतिम सप्ताह में किस कारण चर्चाओं में रहा? जिस कारण प्रशासन को धारा 144 लगानी पड़ी.
a. बारिश में जाम के कारण
b. दंगा के कारण
c. इमारत गिर जाने के कारण
d. सडक धंस जाने के कारण

उत्तर-
1. a. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी
2. c. वालीबॉल
3. d. गृहमंत्री राजनाथ सिंह
4. b. मुक्‍केबाजी संघ
5. d. मिशन रफ्तार
6. c. बिलासपुर (हिप्र)
7. a. वन स्टाप सेंटर  
8. b. मिशन हरित आंध्र प्रदेश
9. a. हिमाचल प्रदेश सरकार तथा एनटीपीसी और एनएचपीसी
10. c. वैब पोर्टल नेताजी पेपर्स डॉट जी ओ वी डॉट आई इन
11. d. आठ
12. b. 31 दिसम्‍बर 2014
13. a. शराब की दुकानों को लाइसेंस राष्ट्रीय राजमार्गों पर जारी न करें
14. b. भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई)
15. a. बारिश में जाम के कारण

DAILY LATEST CURRENT AFFAIRS VERY USEFUL ALL UPCOMING EXAMS DAILY LATEST CURRENT AFFAIRS VERY USEFUL ALL UPCOMING EXAMS Reviewed by Vijay Jadav on 4:48 PM Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.